Surya Gochar 2026 Shadashtak Yog: एक्टिव हो चुका है खतरनाक षडाष्टक योग, इन 4 राशियों पर अगलेे 1 महीने मंडराएगा संकट!

Surya Gochar 2026 Shadashtak Yog: 16 जुलाई यानी कल सूर्य ने कर्क राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ षडाष्टक योग का निर्माण किया है. इस योग को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य, करियर और धन के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Advertisement
सूर्य केतु युति (Photo: ITG) सूर्य केतु युति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

Shadashtak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. 16 जुलाई यानी कल सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य का यह गोचर जहां कुछ मायनों में महत्वपूर्ण है, वहीं इस बार यह एक बेहद अशुभ और चुनौतीपूर्ण संयोग भी बना रहा है.

Advertisement

कर्क राशि में आते ही सूर्य और कुंभ राशि में बैठे राहु के बीच षडाष्टक योग का निर्माण भी हुआ है. ज्योतिष में षडाष्टक योग को अत्यंत विनाशकारी, तनावपूर्ण और दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला माना जाता है. इसके साथ ही, सूर्य केतु का द्विद्वादश योग भी बना और गुरु सूर्य की युति भी बनी. षडाष्टक योग के कारण वृषभ सहित कई राशियों को अगले एक महीने तक बेहद संभलकर रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों या बॉस के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आपका एक गलत शब्द बना-बनाया काम बिगाड़ सकता है. धन के लेन-देन में भारी सावधानी बरतें, निवेश के लिए यह समय बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini) 

सूर्य का यह गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा. राहु से षडाष्टक संबंध बनने के कारण आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आंखों या पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. अचानक कोई बड़ा और अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है, जिससे आपका बजट पूरी तरह बिगड़ सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर कार्यस्थल पर तनाव लेकर आ सकता है. आपके ऊपर काम का दबाव अचानक बढ़ जाएगा. आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिल सकता है. इस दौरान नौकरी बदलने का रिस्क न लें, जो जैसा चल रहा है उसे धैर्य से संभालें. जीवनसाथी के साथ भी छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius) 

चूंकि राहु आपकी ही राशि में विराजमान हैं और सूर्य से उनका षडाष्टक योग बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा मानसिक अशांति आपको ही झेलनी पड़ सकती है. अनजाना डर और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. इस अवधि में किसी भी तरह की बेवजह की यात्रा से बचें, क्योंकि चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं. वाहन चलाते समय शत-प्रतिशत सावधानी रखें.

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Advertisement

- नियमित रूप से शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊं नमः शिवाय का जाप करें. महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना भी सर्वोत्तम रहेगा.

- रोज सुबह उगते हुए सूर्य को जल में थोड़ा सा कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें. इसके साथ ही ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. इससे समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

- शनिवार या बुधवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल या सात अनाज का दान किसी जरूरतमंद को करें. इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.

- प्रतिदिन सुबह पक्षियों को बाजरा या सात तरह का अनाज खिलाएं. ऐसा करने से कुंडली के कई बड़े ग्रह दोष स्वतः ही शांत होने लगते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »