Shukra Nakashatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 25 अगस्त को, 3 राशियों को 18 दिन तक मिलेगा लाभ

Shukra Nakashatra Parivartan: 25 अगस्त 2026 को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जानें किन 3 राशियों को 18 दिनों तक नौकरी, कारोबार, धन और रिश्तों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement
25 अगस्त 2026 को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे (Photo: ITG) 25 अगस्त 2026 को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, धन, वैभव और रिश्तों का कारक माना जाता है. ऐसे में जब शुक्र नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिलता है. 25 अगस्त 2026 को शुक्र मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.  शुक्र यहां 11 सितंबर तक रहेंगे, यानी करीब 18 दिनों तक इस नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार, धन और रिश्तों के मामले में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 

Advertisement

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर

शुक्र अभी हस्त नक्षत्र में हैं , 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष में शुक्र और मंगल दोनों को भौतिक सुख-सुविधाओं और जीवन की इच्छाओं से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन को आर्थिक और व्यावसायिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

हालांकि इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए यह अवधि खास रह सकती है. 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. इस दौरान पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं. इससे आपकी भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं. 

Advertisement

कारोबार करने वालों को नई डील या किसी नए प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है. अगर लंबे समय से कोई पैसा अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. रिश्तों की बात करें तो पार्टनर के साथ चल रही नाराजगी या गलतफहमी दूर हो सकती है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए अगले 18 दिन करियर के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं. नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से की जा रही मेहनत का परिणाम मिल सकता है . काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकती है. 

कारोबारियों के लिए नए लोगों से संपर्क बनना फायदेमंद हो सकता है. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कोई पुराना और अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिल सकती है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है. नौकरी करने वालों के काम की तारीफ हो सकती है . वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. इससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. 

कारोबार में मुनाफे के अवसर बन सकते हैं. अगर आप लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. पैसों को लेकर चल रही चिंता भी कम हो सकती है. 

Advertisement

11 सितंबर तक रहेगा असर

शुक्र 25 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक चित्रा नक्षत्र में रहेंगे. इस तरह करीब 18 दिनों तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि ज्योतिष में किसी भी ग्रह के गोचर का वास्तविक परिणाम व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. इसलिए इसे सामान्य ज्योतिषीय अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »