Shani Nakshtra Parivartan 2026: 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनिदेव, 9 अक्टूबर तक 3 राशियों के जीवन में मचेगा हाहाकार!

Shani Nakshtra Parivartan 2026: कर्मफलदाता शनि देव 20 अगस्त 2026 को रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे. बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में शनि का यह गोतर कई राशियों के लिए खतरनाक रहने वाला है.

Advertisement
शनि नक्षत्र 2026 राशिफल (Photo: ITG) शनि नक्षत्र 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

Shani Nakshtra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल दाता माना जाता है. अगस्त के महीने में शनि की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त में शनि देव रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने वाले हैं और इस स्थिति में वे 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं. ऐसे में शनि और बुध का यह संबंध सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त के बाद मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

Advertisement

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में बेहद सोच-समझकर कदम उठाने होंगे. किसी भी योजना में बिना पूरी जानकारी के निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक तनाव भरा रह सकता है. ज्यादा सोचने (ओवरथिंकिंग) से बचें और शांत मन से फैसले लें. यदि कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो बिना ठोस रणनीति के आगे न बढ़ें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, बात छिपाने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का खास ध्यान रखें.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने का है. अपनी आय के अनुसार ही बजट बनाकर चलें. पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. कामकाज में मेहनत का फल मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. व्यर्थ की बहस से दूर रहें और किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें.

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

हनुमान पूजा 
प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

दान-पुण्य 
शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, काले तिल या जूते-चप्पल का जरूरतमंदों को दान करें.

सद्व्यवहार 
वाणी में मधुरता बनाए रखें, अपने आचरण को शुद्ध रखें और किसी को भी अनावश्यक कष्ट न दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »