Shani Nakshatra Parivartan 2026: 17 मई को रेवती नक्षत्र में जाएंगे शनि, वृष-तुला वाले होंगे अमीर, जानें अपनी राशि का हाल

17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. रेवती सभी 27 नक्षत्रों में सबसे आखिरी माना जाता है. द्रिग पंचांग के अनुसार, शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में ही रहेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर मिला-जुला असर दिखाई देगा.

Advertisement
17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG) 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

ग्रहों में न्याय देव कहे जाने वाले शनि जल्दी ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. रेवती सभी 27 नक्षत्रों में सबसे आखिरी माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी बुध माने जाते हैं. द्रिग पंचांग के अनुसार, शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में ही रहेंगे. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि शनि के रेवती नक्षत्र में जाने के बाद मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा असर होगा.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अहम मोड़ लेकर आ सकता है. नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारियों की संभावना बन रही है, जिससे जीवन की दिशा में बदलाव महसूस हो सकता है. विदेश से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और सरकारी मामलों में भी सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय स्थिरता तो देगा, लेकिन काम का दबाव बढ़ा सकता है. जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. ऐसे में संयम बनाए रखना और अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी होगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के जीवन में यह समय कई बदलाव लेकर आ सकता है. भाग्य और करियर दोनों ही क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी बहस भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सतर्कता का संकेत दे रहा है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक निवेश से बचें. कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रह सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय व्यापार और पेशेवर जीवन में प्रगति के संकेत दे रहा है. नई साझेदारियां बनने की संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और रणनीति का सकारात्मक असर दिखाई देगा.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है, जिससे मनोबल बढ़ेगा. काम से जुड़ी छोटी यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं और नए संपर्क भी बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में बदलाव का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नई दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आपकी कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग होगा.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मानसिक दबाव और तनाव महसूस हो सकता है. खासकर कार्यक्षेत्र में लिए गए कुछ फैसले आपके अनुकूल नहीं होंगे. ऐसे में खुद को संतुलित रखना और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना जरूरी होगा.

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो सकता है. पिछले समय की कठिनाइयों के बाद अब परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी. मेहनत का फल मिलने लगेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है. घर-परिवार में तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी, लेकिन बोलचाल में संयम रखना जरूरी होगा. गलत शब्दों का इस्तेमाल रिश्तों में दूरी ला सकता है.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय सावधानी का संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है, इसलिए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाना जरूरी होगा. कानूनी मामलों में भी सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement