Shani Nakshatra Parivartan 2026: 2 ग्रहण के बीच शनि का नक्षत्र परिवर्तन! इन 3 राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किल

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह नक्षत्र परिवर्तन सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बीच में आने वाला है. इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर पड़ेगा.

Advertisement
शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. (Photo: ITG) शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. बता दें कि यह नक्षत्र परिवर्तन सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच लगने जा रहा है. 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण होगा और फिर 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह नक्षत्र बुध से जुड़ा माना जाता है. ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगा. इन तीनों राशि को अक्टूबर माह तक बहुत सावधान रहने की सलाह दी जाती है. रेवती नक्षत्र का स्वामी आपको करियर और आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचा सकता है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा. इस बीच कोई बड़ा जोखिम बिल्कुल न उठाएं. कोई बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें. बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. गुस्से पर काबू रखें. छोटी बात को विवाद न बनने दें. सेहत का भी पूरा ध्यान रखें. आर्थिक मोर्चे पर सावधानी से कार्य करें. आय-व्यय में संतुलन स्थापित करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा न सोचें. नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी करें. योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहेगी. रिश्तों में मनमुटाव है तो शांति से बात करें. बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. यात्रा में सावधानी रखें. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें. पैसों से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लें. इस दौरान धन का लेन-देन बिल्कुल न करें. रुपए-पैसे के चक्कर में लोगों के साथ विवाद हो सकता है. किसी काम का परिणाम मिलने में समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य रखें. बेवजह बहस से बचें. अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो उसे नजरअंदाज न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »