शनि 11 अक्टूबर से बदलेंगे चाल, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे होगा नुकसान

Shani Margi 2021: शनि की उल्टी चाल से परेशान जातकों के दिन जल्द ही सुधरने वाले हैं. 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार से न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि मार्गी हो जाएंगे. इस परिवर्तन के बाद शनि के प्रभाव से जिन जातकों के काम अटके हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.

Advertisement
शनि 11 अक्टूबर 2021 को होने जा रहे मार्गी शनि 11 अक्टूबर 2021 को होने जा रहे मार्गी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST
  • शनि 11 अक्टूबर 2021 को होने जा रहे मार्गी
  • मीन और कर्क सहित तीन राशि वाले रहें सतर्क

Shani Margi 2021: शनि की उल्टी चाल से परेशान जातकों के दिन जल्द ही सुधरने वाले हैं. 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार से न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि मार्गी हो जाएंगे. इस परिवर्तन के बाद शनि के प्रभाव से जिन जातकों के काम अटके हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि शनि की राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा. पढ़ें शनि के मकर राशि में मार्गी होने से किन राशि वालों की किस्मत चमकेगी.

Advertisement


शनि दोष से मिलने वाली पीड़ा होगी दूर 
शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानि उल्टी चाल से चल रहे हैं. वर्की होने से शनि कई राशियों के जातकों पर भारी हैं. इस वजह से जातक कई उलझने में फंसे हुए थे. इस महीने 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से शनि मार्गी हो जाएंगे. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. यह करीब ढ़ाई वर्ष  में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं.

इन राशि के जातकों को होगा लाभ 
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा. शनि की साढ़ेसाती हटने के साथ ही इस राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरु हो सकता है. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होंगी. वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन और तुला राशि के जातकों को राहत मिलेगी. मेष और कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा. 

Advertisement


इन्हें संभलकर रहने की आवश्यकता 
वहीं इस परिवर्तन के बाद मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है. वहीं वृषभ और सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी उथल पुथल रहेगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement