Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर 50 साल बाद बन रहा केदार योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

Shani Jayanti 2026:शनि जयंती पर खास केदार योग बन रहा है, जिससे 4 राशियों पर धनवर्षा होगी. क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल? जानें शुभ संयोग और खास उपाय.

Advertisement
जब कुंडली के सात घरों में सभी सात ग्रह मौजूद होते हैं, तब केदार योग का निर्माण होता है.(Photo: ITG) जब कुंडली के सात घरों में सभी सात ग्रह मौजूद होते हैं, तब केदार योग का निर्माण होता है.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

Shani Jayanti 2026: साल 2026 की शनि जयंती आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाली है. 16 मई को ग्रहों की एक ऐसी विशेष स्थिति बन रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में केदार योग कहा जाता है. यह दुर्लभ संयोग लगभग 50 वर्षों के बाद बन रहा है, जो कुछ चुनिंदा राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा. 

Advertisement

क्या है केदार योग का महत्व?
ज्योतिष गणना के अनुसार, जब कुंडली के सात घरों में सभी सात ग्रह मौजूद होते हैं, तब केदार योग का निर्माण होता है. शनि जयंती के अवसर पर इस योग का बनना सोने पर सुहागा जैसा है. शनि देव, जिन्हें न्याय का देवता माना जाता है, इस योग के प्रभाव से साधकों को उनके कर्मों का कई गुना अधिक फल देगा.

इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा:

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए केदार योग करियर में बड़ी छलांग लगाने के अवसर लाएगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. 

2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापारिक विस्तार का है.यदि आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह योग आपको सफलता दिलाएगा. कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की सराहना होगी.  पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है. 

Advertisement

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
शनि देव की कृपा से वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. साथ ही, जो लोग विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, उनकी राह आसान होगी. 

4. कुंभ राशि (Aquarius)
चूंकि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दुर्लभ योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा. आपके आय के नए स्रोत बनेंगे. अटके हुए कानूनी मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं.  पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी. 

शनि जयंती पर जरूर करें ये उपाय
केदार योग का पूर्ण लाभ लेने के लिए शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काली उड़द, काले तिल और लोहे का दान करना शुभ रहेगा. साथ ही 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement