Navpancham Rajyog 2026: होगी छप्परफाड़ कमाई! 16 अक्टूबर को नवपंचम राजयोग से 3 राशियां होंगी मालामाल

Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को शनि और मंगल के 120 डिग्री के कोणीय अंतर से बेहद शुभ 'नवपंचम राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा.

Advertisement
शनि-मंगल की महायुति बनेगी (Photo: ITG) शनि-मंगल की महायुति बनेगी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, उनकी आपसी दृष्टियों और विशेष कोणों का बहुत बड़ा महत्व होता है. जब भी कोई शक्तिशाली ग्रह एक-दूसरे से खास दूरी या कोण पर स्थित होते हैं, तो बेहद प्रभावशाली राजयोगों का निर्माण होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, कर्मफलदाता शनि और ग्रहों के सेनापति मंगल की स्थिति से एक बेहद शुभ और दुर्लभ 'नवपंचम राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है.

Advertisement

कब और कितने डिग्री पर बनेगा यह दुर्लभ योग?

पंचांग के मुताबिक, शनि और मंगल के प्रभाव से यह विशेष नवपंचम योग 16 अक्टूबर 2026 को पूरी तरह से प्रभाव में आएगा.  16 अक्टूबर को शनि और मंगल जब इस सटीक 120 डिग्री के कोणीय अंतर पर आएंगे, तो इसका सबसे तीव्र और सकारात्मक प्रभाव मेष से लेकर मीन तक की कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल की इस खास स्थिति से बना यह नवपंचम राजयोग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. आपके अंदर एक गजब की ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने सभी जरूरी फैसले बहुत ही सटीक तरीके से ले पाएंगे. व्यापार और आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मोर्चे पर ढेरों खुशियां लेकर आ रही है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं या पुराना निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह राजयोग जीवन में सुख-सुविधाओं और समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार दर्ज किया जाएगा. खर्चों पर लगाम लगेगी और धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे तथा स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »