Masik Rashifal April 2026: अप्रैल में सिंह-धनु को होगा धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा होगा ये महीना

अप्रैल के महीने में कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. इस महीने सूर्य मेष, मंगल-शनि मीन, बुध मीन से मेष और शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ये स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकती है.

Advertisement
अप्रैल के महीने कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. (Photo: ITG) अप्रैल के महीने कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

Masik Rashifal December 2026: साल का चौथा महीना अप्रैल शुरू होने वाला है. इस महीने कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. अप्रैल में सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. वहीं, मंगल का मीन राशि में प्रवेश होगा. इसके अलावा, बुध पहले मीन राशि और फिर मेष राशि में गोचर करेंगे. महीने के मध्य में सुखों के प्रदाता शुक्र वृषभ राशि में चले जाएंगे. इसके अलावा शनि भी मीन राशि में उदयवान होंगे. ज्योतिषविदों का मानना है कि ग्रहों की ये स्थिति अप्रैल माह में सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है.

Advertisement

मेष राशि
अप्रैल में मेहनत करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तों में प्रेम और नजदीकियां बढ़ेंगी.

वृषभ राशि
इस महीने आपके करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोग अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे. धन की स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ के योग हैं. महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे होंगे. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. सिंगल लोगों को को सच्चा प्यार मिल सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसके दम पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे. नौकरी या रोजगार के मामले में नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि आपके खर्चे आय से अधिक हो सकते हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल दिख रहा है. इस महीने हर फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

Advertisement

कर्क राशि
अप्रैल का महीना आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में दिक्कत हो सकती है. कर्ज या उधार के झंझट में फंसे रहने से मन दुखी रहेगा. हालांकि इस महीने आपके बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार हो सकता है. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने से लाभ मिलेगा.

सिंह राशि
इस महीने नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर देखने को मिल सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छे रहेगा. परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. द्वेष, अहंकार का भाव मन में न आने दें.

कन्या राशि
अप्रैल का महीना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और रिश्ते बेहतर होंगे. कामकाज में स्थिति सामान्य रह सकती है. व्यापार करने वालों को भी अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि नौकरीपेशा जातकों को कुछ संघर्ष-चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि संभव है. सोच-समझकर निवेश-खर्च करें.

तुला राशि
इस महीने की शुरुआत आपके लिए जरा धीमी हो सकती है, दिन-ब-दिन स्थिति सुधरती दिखाई देगी. नौकरी में प्रमोशन या उन्नति के नए अवसर आपको मिल सकते हैं. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन को शांति मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि
इस महीने आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं. आपके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. रिश्तों में सुधार होगा और स्वास्थ्य अच्छा होता दिखाई देगा. कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. इस महीने आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और तेजी से काम निपटाएंगे.

धनु राशि
अप्रैल माह में आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है. गृहिणियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. करियर-कारोबार के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा. हालांकि महीने के मध्य में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं. मानसिक तनाव, उदासी, थकावट से परेशान हो सकते हैं. रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी.

मकर राशि
इस महीने आपकी आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकते हैं. घरेलू बजट बिगने से मन परेशान हो सकता है. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है.  भ्रम-भटकाव की स्थिति बनती दिख रही है. काम का दबाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है. रिश्तों में मतभेद संभव हैं, लेकिन जल्द सुलझ जाएंगे.

कुंभ राशि
इस महीने कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है. करियर में स्थिति सामान्य रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर में किसी बात बात पर झगड़ा-विवाद हो सकता है. धैर्य बनाए रखने से फायदा होगा.

Advertisement

मीन राशि
इस महीने मीन राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. इनकम के स्रोत भी प्रभावित हो सकते हैं. बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी होगा. आत्मविश्वास में कमी आने से करियर में नुकसान झेलना पड़ सकता है. कुछ बड़ी चुनौतियां भी आपको घेर सकती हैं. पढ़ाई-लिखाई करने वालों को मन भटक सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement