वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और बड़े फेरबदल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. अगस्त माह के दूसरे दिन ही कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ रहा है. पंचांग और ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल और छाया ग्रह राहु के बीच विशेष कोण बनने से नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की यह खगोलीय स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है. इस योग के प्रभाव से मेष और कुंभ समेत चार भाग्यशाली राशियों को अचानक धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह अवधि सोने पर सुहागा साबित होने वाली है.
क्या होता है नवपंचम योग का प्रभाव?
ज्योतिष में जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में होते हैं, तब नवपंचम राजयोग या योग बनता है. मंगल और राहु के प्रभाव से बनने वाला यह योग जातक के भीतर गजब का आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पराक्रम भरता है. इसके परिणामस्वरुप अटके हुए कार्य गति पकड़ते हैं, कारोबार में विस्तार होता है. आय के नए स्रोत खुलते हैं.
किन 4 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ?
मेष राशि (Aries):मेष राशि के जातकों के लिए मंगल और राहु का यह विशेष योग बेहद फलदायी साबित होगा. आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.
कुंभ राशि (Aquarius):
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. नवपंचम योग के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह अवधि बेहद अनुकूल है. कारोबारियों को किसी बड़ी डील से तगड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों की यह चाल आर्थिक मोर्चे पर शानदार सफलता लेकर आएगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. व्यापार में उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी. बैंक बैलेंस में इजाफा होगा.
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग आय के नए रास्ते खोलेगा. नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा. आपके द्वारा किए गए पुराने निवेशों से अब भारी मुनाफा मिलने की उम्मीद है
aajtak.in