Kal Ka Rashifal 4 November 2026: वृषभ राशि वालों को भवन-वाहन का लाभ, जानें आपके लिए कल कैसा रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 4 November 2026: परिजनों की सलाह वृषभ राशि वालों के काम आ सकती है. वाणी और व्यवहार के जरिए आप दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. निजी मामलों में विनम्रता और समझदारी बनाए रखें. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं. संसाधनों और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में रुचि बढ़ सकती है.

Advertisement
जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 4 नवंबर का दिन. (Photo: ITG) जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 4 नवंबर का दिन. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का उत्साह और आत्मविश्वास आज दूसरों को प्रभावित करेगा. मित्रों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. कामकाज से जुड़े मामलों में आप आगे रहेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं. कला और कौशल को निखारने पर आपका ध्यान रहेगा.

प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रह सकता है. रिश्तों में आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है. घर में सुख-सुविधा और सहजता का माहौल रहेगा. बड़ों की बातों का सम्मान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यावसायिक परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी और मनोबल ऊंचा रहेगा.

Advertisement

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: लाल
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और अध्ययन पर ध्यान दें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के घर-परिवार में सामान्य और सुखद वातावरण बना रह सकता है. अपनों के साथ समय बिताने की इच्छा होगी. भावनात्मक मामलों में संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें. करियर और कारोबार में धैर्य से काम लेने की जरूरत है. योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे.

परिजनों की सलाह आपके काम आ सकती है. वाणी और व्यवहार के जरिए आप दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. निजी मामलों में विनम्रता और समझदारी बनाए रखें. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं. संसाधनों और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में रुचि बढ़ सकती है.

Advertisement

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: मरून
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कामकाज से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. प्रबंधन और कारोबारी गतिविधियों में सहयोगियों का साथ मिलेगा. आपका संपर्क क्षेत्र बेहतर होगा और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के अवसर बन सकते हैं.

मेलजोल बढ़ाने से नए अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक और पेशेवर संबंधों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे. जरूरी जानकारी जुटाने और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. सुविधाओं पर ध्यान देंगे और अपनी साख मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

- शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9
- शुभ रंग: पीच
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान करें और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. दूसरों के साथ सहयोग बढ़ाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के घर में आपसी सहयोग और समर्थन बना रहेगा. जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में कभी-कभी मिला-जुला माहौल रह सकता है, लेकिन आपसी तालमेल से परिस्थितियां संभालने में सफल रहेंगे.

Advertisement

अपनों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे. सुख-सुविधाओं से समझौता करना पसंद नहीं करेंगे. हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर फैसला लेने से बचें. लेनदेन और खानपान के मामलों में भी सावधानी रखें. रिश्तों में सम्मान और नजदीकी बनाए रखने पर जोर दें.

- शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9
- शुभ रंग: रेड रोज
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. परिवार और सहयोगियों के साथ तालमेल रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे. नए विचारों के साथ पुरानी परंपराओं को भी महत्व देंगे. आपके व्यवहार और सूझबूझ से लोग प्रभावित हो सकते हैं. रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा. अपनों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे.

कामकाज में जरूरी गतिविधियों को गति मिलेगी. लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने के लिए सक्रियता दिखाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बनाए रखने में सफल हो सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें. महत्वपूर्ण बातचीत और मुलाकातों के लिए समय निकालें.

- शुभ अंक: 1, 3 और 9
- शुभ रंग: ब्राइट पिंक
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान और उपयोग बढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और कामकाज में तेजी लाएं.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है. न्यायिक मामलों से जुड़ी गतिविधियां सामने आ सकती हैं. अचानक होने वाले घटनाक्रम के कारण कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. कामकाज में लापरवाही न करें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें.

निवेश और लेनदेन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें. जरूरी दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई को व्यवस्थित रखें. खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें. परिवार के सदस्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे. कामकाज सामान्य गति से आगे बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका रहेगी.

- शुभ अंक: 3, 5 और 9
- शुभ रंग: अंजीर समान
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में दिन सकारात्मक रह सकता है. साहस और पराक्रम बनाए रखेंगे. आय के नए स्रोत बनाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी.

निजी हितों पर ध्यान देंगे और अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. नियमों का पालन करना आपके लिए जरूरी रहेगा. पेशेवर गतिविधियों में नियमितता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में संतुलित फैसले लें.

Advertisement

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: शहद समान
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान करें और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अधिकारियों और अनुभवी लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए. उनकी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. कामकाज की योजनाओं को धैर्य के साथ आगे बढ़ाएं. प्रबंधन क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे. करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रभाव बना रह सकता है.

पैतृक पक्ष से जुड़े मामलों में सकारात्मकता आ सकती है. सामाजिक स्तर पर सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है. हालांकि, अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों में संयम बनाए रखें. किसी भी मामले में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें.

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: गहरा लाल
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. लाल वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और जरूरतमंदों की मदद करें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. कारोबार और प्रबंधन से जुड़े मामलों में अपेक्षित गति बनी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

Advertisement

मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. शिक्षा और ज्ञान से जुड़े विषयों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है. किसी भ्रमित करने वाली बात या गलत जानकारी पर भरोसा करने से बचें. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें.

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: सनराइज
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और पुण्य कार्यों में हिस्सा लें.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है. दिनचर्या से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने से बचें. खानपान का ध्यान रखें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें.

कामकाज में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. वरिष्ठों और परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा. कुछ मामलों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण कामों में धैर्य रखें और किसी भी दबाव में आकर फैसला न लें.

- शुभ अंक: 6, 8 और 9
- शुभ रंग: मटमैला
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. जरूरतमंदों की मदद करें.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए उद्योग और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं. साझा प्रयासों में उत्साह रहेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. पेशेवर संबंधों में स्थिरता और नजदीकी बढ़ेगी. बड़े लक्ष्य तय करने की दिशा में भी विचार कर सकते हैं.

दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है. उपलब्धियों से मन उत्साहित रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में प्रबंधन से जुड़े काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे. संपत्ति, भवन और पूंजी से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ सकती है. खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा.

- शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9
- शुभ रंग: गेहुँआ
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कामकाज में दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए. झूठे वादों और प्रलोभनों से दूर रहें. अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन बनाए रखें. समय प्रबंधन पर ध्यान दें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

सहकर्मियों के साथ भरोसेमंद संबंध बनाने की कोशिश करें. कामकाज में आने वाली बाधाओं को धैर्य से दूर करें. बातचीत में तर्क और संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर उपलब्धियां बनी रह सकती हैं.

- शुभ अंक: 3, 6 और 9
- शुभ रंग: बादामी
- आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और दूसरों के प्रति क्षमाभाव रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »