Kal ka Rashifal 27 जुलाई 2026: कुंभ राशि में बनेंगे आय के नए स्रोत, जानें आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन

Kal ka Rashifal 27 जुलाई 2026, Horoscope Tomorrow: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रह सकता है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. करियर और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी और सम्मान बढ़ सकता है.

Advertisement
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG) जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण चर्चा या बैठक में आपकी मौजूदगी प्रभावशाली साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी और लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. मित्रों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. यात्रा के भी योग बन सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: गुलाबी लाल
शुभ अंक: 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. बड़ा सोचें.

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है. जल्दबाजी या अतिउत्साह से बचना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. व्यापार में सहयोग की भावना बनाए रखने से लाभ मिलेगा. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें. शोध, अध्ययन और नई जानकारी हासिल करने में रुचि बढ़ सकती है.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. नियमितता बनाए रखें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है. परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा तथा आपसी सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है.

Advertisement

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का जाप करें. जीवनसाथी और परिवार के साथ प्रेम व सहयोग का भाव बनाए रखें.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या दूसरों की बातों में आकर कदम उठाने से बचना होगा. कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें और आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें. लेनदेन या निवेश करते समय सतर्क रहें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8 और 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का जाप करें. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं और संयम बनाए रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन पेशेवर जीवन में सकारात्मक संकेत दे रहा है. व्यापारिक मामलों में गति आएगी और निजी प्रयास सफल हो सकते हैं. कला, रचनात्मक कार्य और नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी.

Advertisement

शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. उत्साह बनाए रखें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. करियर और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत होगी. परिवार के लोगों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर धैर्य और अनुशासन बनाए रखने से सफलता मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. जिद और क्रोध से दूर रहें.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक दिखाई दे रहा है. वाणिज्य और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता सफलता दिला सकती है.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. भाईचारा बढ़ाएं.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए घरेलू वातावरण सुखद बना रह सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. बचत और बैंकिंग से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. पारिवारिक सहयोग और मधुर व्यवहार आपकी बड़ी ताकत बनेगा.

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. विनम्र बने रहें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी. कारोबार में नए अनुबंध बनने के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. प्रेम संबंधों और निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा दें.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. आय की तुलना में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नियमों का पालन करने से लाभ मिलेगा. वरिष्ठों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: मड कलर
शुभ अंक: 2, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. कम बोलें और सोच-समझकर निर्णय लें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रह सकता है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. करियर और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी और सम्मान बढ़ सकता है.

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. कारोबार में तेजी आएगी और महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिल सकती है. पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा. संपर्क और संवाद मजबूत होंगे. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं.

शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 2, 3, 8, 9
कल का उपाय: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें. हर महत्वपूर्ण काम में पहल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »