मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता लेकर आया है. इच्छित कार्यों में गति मिलेगी और अनुभवियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 7, 8, 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. 'ॐ सूर्याय नमः, आदित्याय नमः, भास्कराय नमो नमः' का जाप करें और देवस्थल जाएं.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है. कार्ययोजनाओं में कुछ रुकावट आ सकती है लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा. व्यापार में निरंतरता बनाए रखें. वाणी और व्यवहार में संयम रखें तथा जल्दबाजी से बचें. अनुबंध और साझेदारी के मामलों में स्पष्टता बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 6, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मंत्र जाप करें और अपने सभी वादे निभाने का प्रयास करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज सहयोग और साझेदारी का दिन रहेगा. परिवार और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा. करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा. अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से लाभ होगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और कामकाज में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मंत्र जाप करें और टीम भावना के साथ काम करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर आज कार्यभार अधिक रह सकता है. लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन मेहनत और अनुशासन से सफलता मिल सकती है. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, हालांकि कुछ योजनाएं अभी लंबित रह सकती हैं.
शुभ रंग: पर्ल पिंक
शुभ अंक: 1, 2, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और मेवे व मिश्री का प्रसाद बांटें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. निजी जीवन में खुशी बढ़ेगी और अवसरों का भरपूर लाभ उठा पाएंगे. जीवनशैली बेहतर बनाने के प्रयास सफल रहेंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 4, 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें और सूर्य मंत्र का जाप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज पारिवारिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा. रिश्तेदारों और परिचितों से मुलाकात हो सकती है. घर में सुखद वातावरण रहेगा. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें.
शुभ रंग: अंजीर समान
शुभ अंक: 1, 5, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्र का जाप करें और अतिभावुक होने से बचें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन साहस और संवाद का रहेगा. व्यापारिक मामलों में तेजी आएगी. नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं. भाई-बहनों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मिश्री और सूखे मेवे का प्रसाद बांटें तथा भाईचारा बढ़ाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी आयोजन की योजना बन सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक मामलों में लाभ मिल सकता है. सुविधा और संसाधनों में वृद्धि होगी. संग्रह और बचत पर भी ध्यान रहेगा.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 7, 8, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूखे फलों का प्रसाद बांटें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत रहेगा. यात्रा और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. कार्ययोजनाओं पर फोकस बनाए रखने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 3, 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूखे मेवे बांटें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखें. करियर में मेहनत जारी रखें. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और किसी के बहकावे में आने से बचें.
शुभ रंग: गहरा भूरा
शुभ अंक: 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूखे मेवे का प्रसाद बांटें और दान-पुण्य करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन रहेगा. व्यापार और करियर में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. वित्तीय मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. संपर्क और संवाद मजबूत होंगे.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा सूखे मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज पेशेवर जीवन में सफलता के संकेत हैं. बड़े अधिकारियों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और व्यावसायिक सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1, 3, 7, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा सूखे मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें.
अरुणेश कुमार शर्मा