July Shubh Yog 2026: अद्भुत है जुलाई 2026! राजयोगों की हैट्रिक से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

July Shubh Yog 2026: जुलाई 2026 में 3 बड़े राजयोग गजकेसरी, दशांक, भद्र राजयोग एक साथ बन रहे हैं. खास बात यह है कि ये सभी योग एक के बाद एक लगातार बन रहे हैं, जानें तारीख के साथ किन राशियों को मिलेगा धन, करियर और सफलता का साथ.

Advertisement
जुलाई में बनेंगे ये दुर्लभ संयोग (Photo: ITG) जुलाई में बनेंगे ये दुर्लभ संयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

July Shubh Yog 2026: कल से जुलाई का महीना शुरू होने वाला है और ज्योतिषियों की मानें तो जुलाई का महीना आम नहीं माना जा रहा है. इस महीने हंस राजयोग, भद्र राजयोग, गजकेसरी राजयोग, नवपंचम राजयोग, गुरु आदित्य योग, दशांक योग और व्यतिपात योग जैसे अद्भुत योग बन रहे हैं. विशेष बात यह है कि ये सभी योग अलग अलग तिथियों पर बन रहे हैं. जिससे कई राशियों को फायदा होगा. 

Advertisement

1. हंस राजयोग 
देवगुरु बृहस्पति की विशेष स्थिति के कारण इस महीने हंस राजयोग का प्रभाव रहेगा. गुरु को सुख, वैभव, ज्ञान और भाग्य का कारक माना जाता है, इसलिए इस राजयोग के बनने से ज्ञान और करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है.

2. भद्र राजयोग
वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध देव 7 जुलाई को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे. बुध का अपनी ही राशि में होना भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण करता है. यह योग बिजनेस, नेटवर्किंग, राइटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बेहद फलदायी साबित होता है.

3. गजकेसरी राजयोग 
जुलाई महीने में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का भी निर्माण होगा, जो मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और आकस्मिक धन लाभ लेकर आता है.

4. नवपचंम दृष्टि योग
20 जुलाई 2026 को गुरु ग्रह और वरुण ग्रह के बीच एक विशेष कोण बनने से नवपचंम दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. यह योग सकारात्मक बदलाव और अटके हुए कामों को गति देने के लिए जाना जाता है.

Advertisement

5. दशांक योग
महीने की शुरुआत (1 जुलाई) में सूर्य और अरुण की खास स्थिति से दशांक योग का निर्माण हो रहा है, जो पारिवारिक सुख और आर्थिक राहत देने का काम करेगा.

ये राशियां पाएंगी लाभ

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना राहत लेकर आएगा. लंबे समय से अटके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का महीना सुनहरे दिन लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. विद्यार्थियों को शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं. पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के अविवाहित लोगों के लिए विवाह या कमिटमेंट के योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों के करियर में तेजी से तरक्की होगी. घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा. मानसिक शांति मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों की कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की जमकर सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)

चंद्रमा के गोचर और गुरु की शुभ दृष्टि का लाभ मिलेगा. आपके प्रदर्शन में निखार आएगा. व्यापार में नई साझेदारी या विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »