Guru Nakshatra Parivartan 2026: बृहस्पति आज पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ पद में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा फायदा और नुकसान

Guru Nakshatra Parivartan 2026: क्या आप जानते हैं कि पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ पद में देवगुरु बृहस्पति के प्रवेश से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा? गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से जहां 3 राशियों को करियर में प्रमोशन और नया निवेश लाभ देगा, वहीं 3 राशियों के बजट डगमगाने और सेहत बिगड़ने के योग बन रहे हैं.

Advertisement
गुरु गोचर 2026 (Photo: ITG) गुरु गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

Guru Nakshatra Parivartan 2026: आज देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना गया है, जिसके स्वामी शनिदेव हैं. वहीं गुरु ग्रह को सुख, ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का कारक माना जाता है.

जब गुरु जैसा शुभ ग्रह शनिदेव के नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर बहुत ही गहरा पड़ता है. चतुर्थ पद को भावनात्मक रूप से मजबूत और अत्यंत शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)
गुरु का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. पुष्य के चतुर्थ पद में प्रवेश आपके लिए बेहद वरदान समान रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर भाग्य भाव को प्रभावित करेगा. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मनचाही यात्रा के योग बनेंगे. कारोबार में बड़ा निवेश लाभ देगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु देव हैं. यह समय आपके पंचम भाव को सक्रिय करेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा, सफलता के योग हैं. शेयर बाजार या पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

इन राशियों को रहना होगा सावधान

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है. बातचीत के दौरान कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें, रिश्तों में दरार आ सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अष्टम भाव में होने के कारण सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. पेट या लिवर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. किसी को भी बड़ा उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सप्तम (साझेदारी व वैवाहिक) भाव में असर डालेगा. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, धैर्य से काम लें. पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोग लेन-देन में पारदर्शिता रखें, नुकसान की आशंका है.

गुरु के शुभ प्रभाव पाने के आसान उपाय

- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल व गुड़ का दान करें.
- भगवान विष्णु को केले और पीले फूल अर्पित करें.
- रोज सुबह ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »