Guru Gochar: सिंह राशि में गुरु-केतु का मिलन, दिवाली से पहले 4 राशियों की होगी चांदी!

Guru Gochar: दिवाली से पहले सिंह राशि में होने जा रहा है गुरु और केतु का मिलन! जानिए किन 4 भाग्यशाली राशियों को मिलेगा बंपर धन-लाभ और किसके चमकेंगे सितारे.

Advertisement
दिवाली से पहले 4 राशियां होंगी लकी दिवाली से पहले 4 राशियां होंगी लकी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

Guru Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और गोचर का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है.  पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में दिवाली से ठीक पहले ग्रहों के राजकुमार और जगत के पालनहार बृहस्पति (गुरु) एक बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. अभी तक उच्च राशि कर्क में विराजमान गुरु अक्टूबर के अंत में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही छाया ग्रह केतु मौजूद हैं.  सिंह राशि में गुरु और केतु की यह युति कुछ खास राशियों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव लाने वाली है. 

Advertisement

क्या होगा गुरु और केतु की युति का प्रभाव?
जब देवगुरु बृहस्पति सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करते हैं, तो आत्मबल, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है.  हालांकि, इस राशि में पहले से मौजूद केतु के प्रभाव के कारण कुछ मामलों में असमंजस, भ्रम या आध्यात्मिक झुकाव जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.  बावजूद इसके, कई राशियों के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक समृद्धि और करियर में तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इसका सबसे ज्यादा लाभ. 

1. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा.  इस अवधि में आपके आय के नए स्रोत बनेंगे.  धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे.  तुला राशि के लिए भी अच्छे योग बनेंगे.  आपके पास धन लाभ तो होगा ही साथ ही इनकम के नए सोर्स सामने आएगा.  यदि आपका कोई पुराना धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है.  लंबे समय से अधूरा कोई बड़ा सपना भी इस दौरान पूरा हो सकता है. 

Advertisement

2. सिंह राशि (Leo)
चूंकि गुरु का यह गोचर आपकी ही राशि (सिंह राशि) में हो रहा है, इसलिए आपको इसका सीधा और सकारात्मक लाभ मिलेगा.  समाज में आपके यश, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी .  संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. हालांकि, केतु की उपस्थिति के कारण आपको छोटी-मोटी मानसिक उलझनों से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है. 

3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली से पहले का यह समय आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी . उच्च पद की प्राप्ति के योग बनेंगे. समाज में आपका मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.  विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. 

4. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों पर भले ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा हो, लेकिन सिंह राशि में गुरु का गोचर आपके लिए राहत और तरक्की के नए द्वार खोलेगा.  ज्ञान, बुद्धि और संतान के बल पर आप जीवन के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »