Vivah Muhurat 2023-2024: भगवान विष्णु के जगते ही फिर से बजेंगी शहनाइयां, जानें आने वाले विवाह शुभ मुहूर्तों की लिस्ट

Vivah Muhurat 2023-2024: इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आएंगे और तब चातुर्मास का समापन हो जाएगा. इसके बाद चार महीनों से बंद पड़े मांगलिक कार्य पुन: प्रारंभ हो जाएंगे. इसलिए, देवउठनी एकादशी के बाद विवाह जैसे कार्य शुरू हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं सारे मुहूर्त.

Advertisement
नवंबर दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त नवंबर दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

Vivah shubh muhurat in 2023-2024: इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर, गुरुवार की है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. दरअसल, भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से निद्रा में चले जाते हैं और 4 महीने बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने लगती है. तो ऐसे में जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के बाद शादी के शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे. 

Advertisement

नवंबर 2023 के विवाह मुहूर्त 

- 23 नवंबर (गुरुवार) का दिन विवाह मुहूर्त के लिए सबसे शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे. 
- 24 नवंबर (शुक्रवार) को तुलसी विवाह का दिन है. अत: यह दिन भी शुभ माना जा रहा है. 
- 27 नवंबर (सोमवार), कार्तिक पूर्णिमा.
- 28 नवंबर (मंगलवार) का दिन भी विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है. 
- 29 नवंबर (बुधवार) का दिन भी बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन मृगशिरा नक्षत्र बनने जा रहा है. 

दिसंबर 2023 के विवाह मुहूर्त

- 5 दिसंबर (मंगलवार) को दिसंबर माह का पहला मुहूर्त रहेगा. इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है. 
- 6 दिसंबर (बुधवार), 7 दिसंबर (गुरुवार), 8 दिसंबर (शुक्रवार) और 9  दिसंबर (शनिवार) भी शुभ दिन रहेगा.
- 11 दिसंबर (सोमवार) को अमावस्या पड़ रही है और अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. 
-15 दिसंबर (शुक्रवार) को विवाह मुहूर्त का अंतिम दिन रहेगा क्योंकि इसके बाद से खरमास की शुरुआत हो जाएगी.  

Advertisement

जनवरी 2024 में विवाह मुहूर्त

16 जनवरी 2024 (मंगलवार), 17 जनवरी 2024 (बुधवार), 20 जनवरी 2024 (शनिवार), 21 जनवरी 2024 (रविवार), 22 जनवरी 2024 (सोमवार), 27 जनवरी 2024 (शनिवार), 28 जनवरी 2024 (रविवार), 30 जनवरी 2024 (मंगलवार), 31 जनवरी 2024 (बुधवार)

फरवरी 2024 में विवाह मुहूर्त 

4 फरवरी 2024 (रविवार), 6 फरवरी 2024 (मंगलवार), 7 फरवरी 2024 (बुधवार), 8 फरवरी 2024 (गुरुवार), 12 फरवरी 2024 (सोमवार), 13 फरवरी 2024 (मंगलवार), 17 फरवरी 2024 (शनिवार), 24 फरवरी 2024 (शनिवार), 25 फरवरी 2024 (रविवार), 26 फरवरी 2024 (सोमवार), 29 फरवरी 2024 (गुरुवार)

मार्च 2024 में विवाह मुहूर्त 

1 मार्च 2024 (शुक्रवार), 2 मार्च 2024 (शनिवार), 3 मार्च 2024 (रविवार), 4 मार्च 2024 (सोमवार), 5 मार्च 2024 (मंगलवार), 6 मार्च 2024 (बुधवार), 7 मार्च 2024 (गुरुवार), 10 मार्च 2024 (रविवार), 11 मार्च 2024 (सोमवार), 12 मार्च 2024 (मंगलवार)

अप्रैल 2024 में विवाह मुहूर्त

18 अप्रैल 2024 (गुरुवार), 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), 20 अप्रैल 2024 (शनिवार), 21 अप्रैल 2024 (रविवार), 22 अप्रैल 2024 (सोमवार)

जुलाई 2024 में विवाह मुहूर्त

9 जुलाई 2024 (मंगलवार), 11 जुलाई 2024 (गुरुवार), 12 जुलाई 2024 (शुक्रवार), 13 जुलाई 2024 (शनिवार), 14 जुलाई 2024 (रविवार) 15 जुलाई 2024 (सोमवार)

नवंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

12 नवंबर 2024 (मंगलवार), 13 नवंबर 2024 (बुधवार), 16 नवंबर 2024 (शनिवार), 17 नवंबर 2024 (रविवार), 18 नवंबर 2024 (सोमवार), 22 नवंबर 2024 (शुक्रवार), 23 नवंबर 2024 (शनिवार), 25 नवंबर 2024 (सोमवार), 26 नवंबर 2024 (मंगलवार), 28 नवंबर 2024 (गुरुवार), 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार)

Advertisement

दिसंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

4 दिसंबर 2024 (बुधवार), 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार), 9 दिसंबर 2024 (सोमवार), 10 दिसंबर 2024 (मंगलवार), 14 दिसंबर 2024 (शनिवार), 15 दिसंबर 2024 (रविवार)

देवउठनी एकादशी से इन शुभ कार्यों की हो जाएगी शुरुआत

देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. जिनमें शामिल हैं- विवाह, मुंडन, जनेऊ धारण और गृह प्रवेश आदि. देवउठनी एकादशी को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इससे चातुर्मास का समापन होता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर रखे गए व्रत और भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की पूजा से दोगुना फल प्राप्त होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement