Chanakya Niti: चाणक्य की इन नीतियों में छिपा है अमीरी का सीक्रेट! अपनाते ही हो जाएंगे धनवान

Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें हमें बताती हैं कि पैसा सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि सम्मान, रिश्तों और जीवन की स्थिरता के लिए भी जरूरी है. लेकिन इसके साथ सही पैसा कमाने के लिए सोच, मेहनत और समझदारी भी उतनी ही जरूरी है.

Advertisement
चाणक्य नीति (Photo: ITG) चाणक्य नीति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

Chanakya Niti: अमीर बनना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह केवल किस्मत से नहीं होता है. इसके लिए सही सोच, मेहनत और समझदारी बहुत जरूरी होती है. जो लोग अपने पैसों को सही तरीके से संभलना और बढ़ना जानते हैं, वही धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत बन पाते हैं. हालांकि, आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो इंसान को जमीन से उठाकर ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं. ये नीतियां न सिर्फ कम समय में धन कमाने में मदद करती हैं, बल्कि जीवन को लंबे समय तक सुखी, समृद्ध और सफल भी बनाती हैं. आइए चाणक्य की उन नीतियों के बारे में जानते हैं. 

Advertisement

1. जब तक चमक है, लोग साथ हैं

चाणक्य कहते हैं, जैसे फूल में खुशबू रहती है तो भंवरा उसके आसपास मंडराता है, लेकिन जैसे ही फूल मुरझा जाता है, वो उसे छोड़कर चला जाता है. इंसान के साथ भी ऐसा ही होता है. जब तक आपके पास पैसा और ताकत है, लोग आपके आसपास रहते हैं. लेकिन जैसे ही हालात खराब होते हैं, लोग धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं.

2. पैसा नहीं तो दिमाग भी परेशान रहता है

आगे आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब जेब खाली होती है, तो इंसान का दिमाग हर वक्त पैसों की चिंता में लगा रहता है. वो सोचता रहता है कि पैसा कैसे आएगा, खर्च कैसे चलेगा. ऐसे में इंसान अपने सपने, रिश्ते और खुशियां सब भूल जाता है.

3. अपने भी दूर हो जाते हैं

Advertisement

जब इंसान के पास पैसा नहीं होता, तो कई बार अपने लोग भी दूरी बनाने लगते हैं. जिनके लिए इंसान मेहनत करता है, वही लोग उसे ताने देने लगते हैं. इससे सबसे ज्यादा पीड़ा होती है.

4. बिना पैसे के काबिलियत की कदर नहीं होती

चाणक्य कहते हैं कि अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो लोग आपकी काबिलियत को भी नजरअंदाज कर देते हैं. चाहे आप कितने ही समझदार क्यों न हों, लोग आपको उतनी अहमियत नहीं देंगे.

5. गरीब की बात कोई नहीं सुनता

अगर किसी के पास पैसा नहीं है, तो उसकी सही बात भी लोग नहीं मानते हैं. लोग उसी की सुनते हैं, जिसके पास पैसा और ताकत होती है.

6. पैसा है तो इज्जत है

जिसके पास पैसा होता है, उसे हर जगह सम्मान मिलता है. और जिसके पास पैसा नहीं होता, उसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

7. पैसा खूबसूरती भी बढ़ा देता है

चाणक्य कहते हैं कि अगर इंसान के पास पैसा है, तो लोग उसकी हर कमी को नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, गरीब इंसान की अच्छाइयां भी नजर नहीं आतीं हैं.

8. बिना पैसे के इंसान की पहचान खो जाती है

जब जेब खाली होती है, तो इंसान जिंदा होते हुए भी लोगों की नजर में जैसे गायब हो जाता है. कोई उसकी बात नहीं सुनता, उसकी कद्र नहीं करता है.

Advertisement

9. असली धन है विद्या

चाणक्य कहते हैं कि सबसे बड़ा धन ज्ञान है. अगर आपके पास अच्छी स्किल या विद्या है, तो आप कहीं भी जाकर पैसा कमा सकते हैं.

10. पैसा कमाना जरूरी है

पैसा कमाना लालच नहीं, बल्कि बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है. इसके बिना ना परिवार चलता है, ना सही तरीके से जिंदगी आगे बढ़ती है.

11. सही संगत बहुत जरूरी है

आप जिन लोगों के साथ रहते हैं, वैसा ही बनते हैं. इसलिए हमेशा अच्छे और समझदार लोगों के साथ रहें.

12. समय का सही इस्तेमाल करें

जो लोग अपने समय का सही उपयोग करते हैं, वही आगे चलकर सफल और अमीर बनते हैं. समय ही सबसे बड़ी पूंजी है.

13. मेहनत और स्किल से पैसा आता है

अगर आप अपने काम में माहिर हैं, तो धीरे-धीरे पैसा अपने आप आने लगता है. इसलिए अपने काम को बेहतर बनाते रहें.

14. दान करना भी जरूरी है

अगर आपके पास पैसा है, तो जरूरतमंद की मदद जरूर करें. और अगर पैसा नहीं है, तो समय या सलाह से भी मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement