Budh Uday 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, व्यापार, तर्क और संवाद के कारक माने जाने वाले ग्रहों के राजकुमार बुध देव बहुत जल्द अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. वर्तमान में अस्त चल रहे बुध ग्रह आगामी 23 मई 2026 की शाम को उदय (Mercury Rise) होने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई महत्वपूर्ण ग्रह उदय होता है, तो उसकी शक्तियां कई गुना बढ़ जाती हैं और उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है.
बुध देव 23 मई से लेकर 30 जून 2026 तक उदय अवस्था में रहेंगे. बुध की यह नई स्थिति कुछ विशेष राशि वाले जातकों के जीवन में बड़ा वित्तीय बदलाव लाने वाली है. इस अवधि में इन राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और नए व्यापारिक समझौतों के मजबूत योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि बुध का यह उदय किन भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है.
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने वाला है. अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है. जो लोग शेयर बाजार या किसी अन्य जगह निवेश (Investment) करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे सही है.
मिथुन राशि (Gemini):
चूंकि बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पिछले कुछ समय से मन में चल रही उलझनें दूर होंगी. आप सटीक निर्णय ले पाएंगे. बिजनेस करने वाले या अपना खुद का स्टार्टअप चलाने वाले लोगों को इस अवधि में कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील मिल सकती है. सेहत में सुधार होग. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.
कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव ही हैं. बुध के उदय होते ही आपकी कई समय से रुकी हुई या ठप पड़ी योजनाएं दोबारा रफ्तार पकड़ेंगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नया पद मिल सकता है. छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला होगा, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. पारिवारिक रिश्तों में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे.
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों के लिए बुध का उदय भाग्य और लाभ के भाव को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा. यदि आप विदेश यात्रा या विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो आपको भारी मुनाफा होने की उम्मीद है. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए और प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो भविष्य में धन लाभ का जरिया बनेंगे.
बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के अचूक उपाय
यदि आप बुध देव की कृपा से अपने जीवन में सुख-समृद्धि और पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो 23 मई से 30 जून के बीच ये उपाय जरूर करें:
aajtak.in