Budh Transit 2026: आज से शुरू शुभ समय, बुध के मीन में आते ही 4 राशियां हुई लकी

Budh Transit 2026: बुध गोचर वह समय होता है जब बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है. यह बुद्धि, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है. इसके असर से कुछ राशियों को लाभ मिलता है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होती है.

Advertisement
आज बदली बुध की चाल आज बदली बुध की चाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

Budh Gochar 2026 : आज बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि में प्रवेश किया है.  इसी समय से इसका प्रभाव सभी राशियों पर शुरू हो गया है. बुध ग्रह मीन राशि में करीब 23 से 25 दिनों तक रहते हैं.  इसके बाद यह अगली राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यानी इस गोचर का प्रभाव अप्रैल के अंत तक बना रहेगा. इस पूरे समय के दौरान लोगों की सोच, बोलचाल, निर्णय लेने की क्षमता और काम करने के तरीके पर इसका असर देखने को मिलेगा. खासकर कम्युनिकेशन, बिजनेस और रिश्तों से जुड़े मामलों में बदलाव महसूस हो सकता है. 

Advertisement

मीन राशि में बुध का प्रभाव

मीन राशि भावनाओं और कल्पना से जुड़ी मानी जाती है. जब बुध यहां आते हैं, तो व्यक्ति ज्यादा संवेदनशील और क्रिएटिव हो सकता है. हालांकि, यह स्थिति बुध के लिए बहुत मजबूत नहीं मानी जाती, इसलिए कन्फ्यूजन और निर्णय लेने में दिक्कत भी हो सकती है. 

इन राशियों के लिए आज से अच्छे दिन

  • इस गोचर का सकारात्मक असर वृषभ, मिथुन, कन्या और मीन राशि पर ज्यादा देखने को मिल सकता है. 
  • वृषभ राशि के लिए आज से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.  रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. 
  • मिथुन राशि वालों के लिए करियर में ग्रोथ के मौके बन सकते हैं.  काम की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
  • कन्या राशि के लोगों के रिश्तों में सुधार आ सकता है. पार्टनरशिप मजबूत होगी, सहयोग बढ़ेगा. 
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नई सोच के साथ काम में बेहतर परिणाम मिलेंगे. 

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Advertisement
  • मेष राशि के लोगों को खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं. 
  • कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. 

काम और बिजनेस पर असर

आज से शुरू हुआ यह गोचर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो कम्युनिकेशन, मीडिया, लेखन या व्यापार से जुड़े हैं.  नए आइडियाज और बेहतर बातचीत की वजह से काम में सफलता मिल सकती है. 

 क्या रखें ध्यान?

इस समय जल्दबाजी से बचना जरूरी है.  किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें.  सही दिशा में प्रयास करने से यह गोचर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement