Surya Guru Yuti in Cancer 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना गया है. जब भी ये दो बड़े ग्रह एक साथ आते हैं, तो राजयोग का निर्माण होता है. इस साल 16 जुलाई 2026 को एक ऐसी ही बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है. सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही ज्ञान और भाग्य के कारक गुरु बृहस्पति विराजमान हैं.
कर्क राशि में सूर्य और गुरु का यह मिलन नवपंचम योग और महालक्ष्मी राजयोग जैसी स्थिति पैदा कर रहा है. 16 जुलाई से बनने वाली यह महायुति सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालेगी, लेकिन 3 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत का ताला खुलने वाला है. इन राशियों को करियर में ऊंची उड़ान, अचानक धन लाभ और समाज में मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां.
इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन (Lucky Zodiac Signs)
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की यह युति चौथे भाव में होने जा रही है. यह समय आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा. अगर आप लंबे समय से वाहन या नया मकान खरीदने की सोच रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. पैतृक संपत्ति से भी बड़ा लाभ होने की उम्मीद है.
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर धन भाव (दूसरे भाव) में होने जा रहा है. इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है. आपकी वाणी में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे आप बिजनेस डील को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए स्रोत बनने के साथ बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
3. कर्क राशि (Cancer)
चूंकि सूर्य और गुरु का यह मिलन कर्क राशि में ही हो रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा सकारात्मक बदलाव इसी राशि के जातकों के जीवन में आएगा. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. समाज में आपका मान-सम्मान और कद बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी . पार्टनर के साथ चल रहे पुराने विवाद हमेशा के लिए सुलझ जाएंगे.
aajtak.in