सतीश कौशिक की मौत के मामले में बढ़ती जा रही हैं विकास मालू की मुश्किलें! जानिए क्या है कनेक्शन

Satish Kaushik Death Case: सतीश कौशिक की मौत के बाद उद्योगपति विकास मालू सुर्खियों में हैं. विकास होली पर सरदारशहर में रंगारंग कार्यक्रम करवाते रहे हैं और साल 2019 से सतीश कौशिक लगातार यहां आते रहे हैं. इस बार विकास मालू ने होली सरदारशहर में ही खेली पर देर रात दिल्ली में अपने फार्महाउस चले गए थे.

Advertisement
सतीश कौशिक और विकास मालू (फाइल फोटो). सतीश कौशिक और विकास मालू (फाइल फोटो).

aajtak.in

  • चूरू,
  • 14 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

एक्टर एवं डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के उद्योगपति कुबेर गुटखा ग्रुप के मालिक विकास मालू सुर्खियों में है. विकास होली पर सरदारशहर में रंगारंग कार्यक्रम करवाते रहे हैं. पिछले कुछ बार से होली पर यहां सतीश कौशिक आते थे.

सतीश साल 2019 से लगातार होली मानने सरदारशहर आते रहे हैं. इस बार विकास मालू ने होली सरदारशहर में ही खेली पर देर रात दिल्ली में अपने फार्महाउस चले गए. वहां कुछ चुनिंदा लोगों के साथ होली की पार्टी हुई. इसमें सतीश कौशिक भी मौजूद थे. उसी रात तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई.

Advertisement

गुरुग्राम ले जाते वक्त रास्ते में सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि होली पर देर रात आयोजित पार्टी के बाद एक्टर एवं डायरेक्टर सतीश कौशिक को सीने में दर्द शुरू हुआ और फार्महाउस से गुरुग्राम ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस फार्महाउस में पार्टी थी, वह कुबेर गुटखा कंपनी के मालिक विकास मालू का है. 

विकास मालू दुष्कर्म के एक केस में फरार हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर दुबई में ही रहते हैं. विकास पहले अपने गांव सरदारशहर में होली के कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी के लिए दिल्ली गए थे. इसमें चुनिंदा लोगों में एक बिल्डर भी थे, जिनका वसंत कुंज, द्वारका और जनकपुरी आदि इलाके में प्रापर्टी का कारोबार है. वह पुलिस के एक विशेष आयुक्त के बेहद खास माने जाते हैं.

Advertisement

मालू ने बिल्डर को मामले को निपटाने की जिम्मेदारी सौंप दी

सतीश कौशिक की मौत की सूचना मिलते ही विकास मालू दुबई निकल गए. बताया जा रहा है कि मालू ने उक्त बिल्डर को मामले को निपटाने की जिम्मेदारी सौंप दी. बिल्डर ने रात में एक विशेष आयुक्त को कॉल करके पूरी घटना के बारे में जानकारी दी.

इसके बाद विशेष आयुक्त ने जिले के एक अधिकारी को मामले को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी. रात भर उस अधिकारी और बिल्डर की बात होती रही. मामले में फार्महाउस और उसके मालिक का कहीं भी नाम न आए, इसके लिए रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आ रही है.

बढ़ती नजर आ रही हैं विकास मालू की मुश्किलें

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सतीश कौशिक का शव स्वजनों को सौंप दिया. अब विकास मालू की पत्नी द्वारा दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में हत्या का कारण 15 करोड़ के लेनदेन को बताए जाने के बाद मामला संदेह के घेरे में आ गया है. इसके साथ ही विकास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

(इनपुट- विजय चौहान)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »