जालोर में छात्र की मौत पर बोले गहलोत, क्राइम हर प्रदेश में, लेकिन राजस्थान में तुरंत होता है पुलिस एक्शन

राजस्थान के जालोर में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने एक दलित छात्र को बेरहमी से पीटा था. इससे छात्र की मौत हो गई. सीएम अशोक गहलोत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्राइम हर प्रदेश में होता है लेकिन राजस्थान में पुलिस तुरंत एक्शन लेती है.

Advertisement
सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो) सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

शरत कुमार / देव अंकुर

  • जालोर,
  • 15 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा गांव के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपराध तो हर राज्य में होता है. लेकिन राजस्थान में ऐसे अपराधों पर पुलिस का एक्शन तुरंत होता है.  

सीएम गहलोत ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले हमारी स्थिति बहुत अच्छी है. आप देखते होंगे कि यूपी में क्या हो रहा है, मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है, और राज्यों में क्या हो रहा है? CM गहलोत ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में राजस्थान में बहुत ही अच्छे ढंग से प्रशासन चल रहा है. यहां पुलिस काम कर रही है. प्रशासन में लोगों की सुनवाई हो रही है. जालोर की घटना में कंपल्सरी एफआईआर दर्ज कराई गई है. हमारे राज्य में टाइम बाउंड चालान पेश हो रहे हैं, जघन्य अपराध की घटनाओं में फांसी की सजा हो रही हैं, आजीवन कारावास भी हो रहे हैं. 

Advertisement

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि क्राइम तो सब जगह हो सकता है, पर यहां राजस्थान में एक्शन में कोई कमी हमलोग नहीं रख रहे हैं. 

दरअसल, 20 जुलाई को स्कूल टीचर छैल सिंह ने छात्र इंद्र को कान पर चांटा मार दिया था. वजह सिर्फ ये थी कि 9 साल के बच्चे ने स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ था. पिटाई से बच्चे की कान की नस फट गई. पिता और अन्य परिवार वाले उसे हॉस्पिटल लेकर भागे. बागोड़ा, भीनमाल, डीसा, मेहसाणा, उदयपुर, अहमदाबाद भेजा गया. अहमदाबाद में शनिवार को शाम चार बजे के आसपास उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

ये भी देखें


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »