जंगली बिल्ली का शिकार... जैसलमेर में शिकारियों ने रेयर 'कैराकल' को मारकर जला डाला

जैसलमेर के सीमावर्ती शाहगढ़ क्षेत्र में दुर्लभ कैराकल के शिकार और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के बाद सक्रिय हुई वन विभाग टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जले अवशेषों से जैविक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.

Advertisement
जैसलमेर में रेयर 'कैराकल' को मारकर जलाया (Photo: itg) जैसलमेर में रेयर 'कैराकल' को मारकर जलाया (Photo: itg)

विमल भाटिया

  • जैसलमेर ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

राजस्थान ने जैसलमेर के सीमावर्ती शाहगढ़ क्षेत्र के बछियाछोड़ इलाके में गंभीर रूप से रेयर कैराकल (एक तरह की जंगली बिल्ली) का शिकार करने के बाद उसके सबूत मिटाने के लिये शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वन विभाग की टीम ने  सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान  कैराकल का जला हुआ शव बरामद किया है. रविवार को इस मृत केराकल के शव का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एक्टिव हुई वन विभाग की टीम ने शाहगढ़  पुलिस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया. 

Advertisement

लिए गए जले हुए कैराकल के सैंपल

इसमें 3 आरोपियों को आन्डिफाई करने के बाद सोमवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों का  ट्रेक्टर जप्त किया गया.केराकल के शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है.इसके अलावा वन विभाग ने जैसलमेर के सम क्षेत्र में मौजूद वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट की टीम को केराकल के जेनेटिक एनालिसिस के लिए जैविक नमूनों को कलेक्ट करने के लिए बुलाया है. उन्होंने मृत केराकल के शव से जैविक नमूनों को एकत्रित किया है ताकि भारत मे इस संकटग्रस्त दुर्लभ केराकल की इस प्रजाति के लिए एक जीन संबंधी डाटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी, जो भविष्य में कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए संदर्भ के रूप में काम करेगा.

सबूत मिटाने के लिए जला दिया जीव को

जोधपुर CCF अनूप के आर ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की टीम ने सीमावर्ती शाहगढ़ क्षेत्र में उस स्थान पर छापा मारा, जहां कैराकल को मारा गया था और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए कैराकल के शव को जला दिया. इसके बावजूद विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों (वेटरिनरी डॉक्टरों) की टीम ने जले हुए अवशेषों से जैविक नमूने (बायोलॉजिकल सैंपल) एकत्र किए हैं.

Advertisement

इन नमूनों को आनुवंशिक जांच (जेनेटिक एनालिसिस) के लिए देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भेजा जाएगा. इससे मारे गए जानवर की पहचान स्थापित की जा सकेगी. साथ ही यह जांच भारत में कैराकल की पश्चिमी क्षेत्र की आबादी से जुड़े अब तक अज्ञात आनुवंशिक पहलुओं पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी.

पकड़े गए 3 आरोपी

जैसलमेर के DFO कुमार शुभम ने एक बातचीत में बताया कि  जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में दुर्लभ कैराकल मार कर उसको सबूत मिटाने के लिए जलाने के अत्यंत गंभीर मामले में वन विभाग ने शाहगढ़ थाना पुलिस के साथ मिलकर वायरल वीडियो में नजर आ रहे 3 आरोपियों   को पहचाना गया है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है वन विभाग की टीम ने आज तीन आरोपियों 32 साल के इब्राहिम खान , 31 साल के उमा, 50 साल के सलिदाद को को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है

DFO कुमार शुभम ने बताया कि जैसलमेर के सीमावर्ती शाहगढ़ क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा से 3 कि.मी. के पास पहुँचकर सोमवार को  एक अधजली अवस्था में मृत केराकल का शव बरामद हुआ, जिसे वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में लेकर नियमानसार एफआईआर दर्ज की गई तथा, मृत कैराकल के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा विधिवत पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद नियमानुसार शव का निस्तारण किया गया. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement