भीलवाड़ा: BA में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या, घर में पड़ा मिला शव

भीलवाड़ा में BA की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह समेत कई आला अधिकारी और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और वारदात वाली जगह का मुआयना कर मृतका के परिजनों से बातचीत की. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
छात्रा की गला रेतकर हत्या छात्रा की गला रेतकर हत्या

प्रमोद तिवारी

  • भीलवाड़ा,
  • 11 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बीती रात एक छात्रा की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

यह घटना जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के बरसनी गांव में हुई. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और वारदात वाली जगह का मुआयना कर मृतका के परिजनों से बातचीत की.

Advertisement

गला रेतकर BA की छात्रा का मर्डर

प्रथम दृष्टया छात्रा की हत्या धारदार हथियार से पाई गई है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सभी जल्द से जल्द पुलिस हत्यारे को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं. ऐसी आशंका जताई  जा रही है कि 20 साल की छात्र का मर्डर प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मृतक छात्रा के घर पर पहुंचे. वहीं पुलिस आसपास गांव में अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी खगाल रही है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »