जयपुर में मां की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा पर अब उसके पिता विजय कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर भी सवाल उठे हैं . आयुषी के मामा ने पुलिस से दोनों मामलों की गहन जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि 14-15 करोड़ रुपये की संपत्ति और सरकारी नौकरी के लालच में पूरी साजिश रची गई. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी बलराम शर्मा अभी फरार है. मामले की जांच जारी है.