उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अक्षत सिंह को अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने, शव के टुकड़े करने और धड़ को नीले ड्रम में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के एक दिन बाद उसको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. आरोपी बेटे अक्षत ने बताया कि हत्या के लिए उसने एक दिन पहले ही ऑनलाइन दो चाकू मंगवाई थी. शव को काटने के लिए आरी और शव को छिपाने के लिए नीला ड्रम वो खुद बाजार से खरीदकर लाया था.