लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रद्धा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह 11 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही थी. आरोप है कि कई रसूखदार लोग उसकी मदद कर रहे थे. पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. मॉडल श्रद्धा दुबे 11 दिन पुलिस को कैसे देती रही चकमा, देखें वारदात.