कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस की गहन जांच के बाद विनीत मिनोचा की बहू शालू को पूरी तरह बेगुनाह पाया गया है और अब उसकी जेल से रिहाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है. कानपुर पुलिस ने अदालत में शालू की बेगुनाही से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंप दिए हैं. जांच में यह साफ हुआ है कि इस खौफनाक कत्ल की पूरी साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि विनीत मिनोचा के सगे बेटे और शालू के पति सुब्रत ने रची थी. देखें वारदात.