कोई सुसाइड करे और सुसाइड नोट में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करे. क्या ऐसा भी आपने कभी सुना है? ये कहानी है एक ऐसे सुसाइड नोट की जिसके सहारे पुलिस उस खूफिया कब्र तक जा पहुंची. जहां 6 महीने पहले हुए डबल मर्डर के बाद दो लाशें दफनाई गई थी महिला और उसकी महज़ 2 साल की बेटी लाश. फिलहाल पुलिस ने एक मकान के अंदर बने कब्र को खोदकर ये लाशें तो बाहर निकाल ली हैं. लेकिन सुसाइड नोट की मिस्ट्री हैरान करती है.