उम्रक़ैद की सज़ा काट रहा सीरियल किलर महज 24 घंटे में दो बार फरार हो गया. पहले ग्वालियर जेल के गेट और फिर पुलिस कस्टडी से भागने में कामयाब हो गया. हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. वहीं, जोरहाट में तीन क़ैदी अस्पताल से भाग निकले. इस बीच जोधपुर में जेल के अंदर उम्र क़ैद की सज़ा पाए दो क़ैदियों ने पुलिस, वकील और क़ैदियों के बीच सात फेरे लिए. राजस्थान हाईकोर्ट ने इस शादी की तारीख़ तय की थी. वारदात में देखें तीन जेल-तीन कहानियां शम्स ताहिर खान के साथ.