केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली के सभी बॉर्डर पर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है. सड़कों पर ठिठुरती ठंड रातों में किसान आंदोलनरत हैं. किसानों की मांग है कि नए कृषि कानून को वापस लिया है क्योंकि यह ब्लैक एक्ट है. केंद्र सरकार का पक्ष है कि यह कानून किसानों के भलाई के लिए हैं, वहीं किसान मानने को तैयार नहीं हैं. राजनीति में किसानों का अक्सर इस्तेमाल होता है. किसानों को अपने हक की आवाज के लिए आंदोलन करना पड़ता है. सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है. किसान कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं. एक बार फिर खेत खलिहान छोड़ कर दिल्ली के दरवाजे तक पहुंच आए हैं. पुलिस प्रशासन सरकार सभी घबराए हुए हैं. कहीं दरवाजा लांघ कर ये दिल्ली में दाखिल न हो जाएं. और बस पिछले हफ्ते भर से यही घबराहट में सब जी रहे हैं. देखिए बेहद खास शो, वारदात शम्स ताहिर खान के साथ.