गुजरात के हेमंत मोदी के कई फ़िल्मी चेहरे हैं. लेकिन ये शख़्स एक क़ातिल निकला, जिसे क़त्ल के इल्ज़ाम में 18 साल पहले उम्रक़ैद की सज़ा दी गई थी. लेकिन सज़ा पूरी करने से पहले ही वो जेल से ऐसा भागा कि अहमदाबाद पुलिस उसे ढूंढ ही नहीं पाई और कमाल ये कि वो छुपा भी नहीं. बल्कि फ़िल्मी पर्दों और टीवी के पर्दों पर बार बार अपना चेहरा अलग-अलग किरदारों में दिखाता रहा. पर कोई उसे पहचान ही नहीं पाया. आखिर कैसे हुआ इसका पर्दाफाश? देखें वारदात.