सीरियल थपकी में श्रद्धा ने थपकी को हराने और नीचा दिखाने के लिए कई चालें चली. उसकी जान लेने की भी कोशिश की. संस्कार की परीक्षा में थपकी के जीतने के बाद सासुमां वसुंधरा ने उसे संस्कारी बहू का खिताब दिया. इससे गुस्साए श्रद्धा ने अपनी सास की जान लेने की कोशिश की.