मुंबई के ठाणे में सड़क पर थूकने से मना करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया. एक कैब चालक ने पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट की और फिर पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है.