यशराज बैनर्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी सह-कलाकार शरवरी के साथ फिल्म प्रमोशन को लेकर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दोनों अभिनेत्रियां एक जैसे सफेद रंग की ‘अल्फा’ थीम वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं और उनका ट्विनिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हाल ही में फिल्म का टीजर भी सामने आया था, जिसके बाद से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.