सूरत में आई बाढ़ से प्रभावित कारोबारियों और आम लोगों के लिए गुजरात सरकार ने 550 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. ताकि बाढ़ प्रभावित कारोबारी जल्द-से-जल्द अपने कारोबार को शुरू कर पाएं और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बनी रहे. इस राहत पैकेज के जरिये ठेला लगाने और छोटे-बड़े दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक को राहत दी जाएगी. गुजरात की सभी अहम और ताजातरीन खबरों के लिए देखें गुजरात आजतक.