गुजरात में बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है... अहमदाबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी है. अहमदाबाद में सोमवार सुबह से हुई बारिश ने शहर की तस्वीर ही बदल दी. सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच शहर में औसतन 3 इंच बारिश दर्ज की गई और इस बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं.