मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में अहम वार्ता के लिए पहुंचने वाले हैं. इसी बीच इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच संभावित डील के संकेत भी मिल रहे हैं, हालांकि हिज़्बुल्लाह के सांसद अली फायद ने साफ किया है कि उनका संगठन सीधे इजरायल से बातचीत के लिए तैयार नहीं है. उधर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ईरान अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा, जबकि सूत्रों के मुताबिक इस अहम समुद्री मार्ग से रोजाना केवल 15 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जा रही है. ईरान अभी बातचीत के लिए इस्लामाबाद नहीं पहुंचा है.