शनि को हमारे कर्म का और न्याय का देवता माना जाता है. हमारे अच्छे या बुरे कर्मों के पीछे शनि का हाथ होता है. शनि देव का रंग श्याम वर्ण हैं. हमारे अच्छे या बुरे कर्मों पर शनि का नियंत्रण होने से शनि की महत्वता बढ़ जाती है. शनि यदि कुंडली में उत्तम अवस्था में है तो इंसान को बहुत कम समय मे बड़ी सफलता दिलाता है. इसलिए शनि को हर संभव प्रयास करके प्रसन्न करना चाहिए.