सरकार कहती है कि आप उसपर विश्वास करें लेकिन जब सरकारी फाइलें पलटी जाती हैं तो अविश्वास की ऐसी सच्चाई सामने आती है कि आपका हुकूमतों पर से भरोसा उठ जाए. आयुष्मान भारत के दावे कितने होते हैं. इसके लिए अस्पताल चाहिए और मोदी सरकार ने पहले साल में ही एलान भी किया था कि कई एम्स बनेंगे. बिहार में भी एक एम्स बनाने का वादा था. लेकिन आज आप देखिए कि केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार होने के बावजूद एम्स के लिए जमीन सियासत की फुटबॉल कैसे बन गयी.