त्रिपुरा के एक युवा का सरेआम नस्लीय मजाक उड़ाया गया. भीड़ हंसती रही, और वो असहाय लड़का खामोश रहा. एक तथाकथित इन्फ्लुएंसर ने त्रिपुरा से होने की वजह से उसका मजाक उड़ाया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को उठाया. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करके, इस तरह का मजाक करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया और सख्त पुलिस कार्रवाई की बात कही. सवाल है आखिर हंसी-मजाक की आड़ में परोसी जा रही नस्लीय नफरत पर कब पूर्णविराम लगेगा? देखें ब्लैक एंड व्हाइट.