केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे को आया हार्ट अटैक, कमरे में पाया गया मृत

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. रविवार की दोपहर को मणि नागेंद्र पटेल उर्फ मोनू अपने रूम से शाम तक बाहर नहीं आया जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसे अचेत पाया. जब लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री के भतीजे का निधन केंद्रीय मंत्री के भतीजे का निधन

अनुज ममार

  • नरसिंहपुर,
  • 30 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. युवक का नाम मणि नागेंद्र पटेल  उर्फ मोनू था. हार्ट अटैक से मोनू की मौत के बाद विधायक के घर में मातम पसरा हुआ है. 

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को मोनू अपने रूम से शाम तक बाहर नहीं आया जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसे अचेत पाया. परिजन इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

Advertisement

विधायक के बेटे की मौत की खबर सुनकर समर्थकों की भारी भीड़ गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में लग गई. भीड़ को देखते हुए अस्पताल का गेट बंद कर दिया गया. मोनू के पिता जालम सिंह अस्पताल में मौजूद हैं.  हाल ही में केरपानी में आयोजित गौरव दिवस की व्यवस्थाएं मोनू पटेल ने संभाली थी और उस दौरान वो पूरी तरह से स्वस्थ थे.

शोध में मिले चौंकाने वाले नतीजे

डेनमार्क के कोपेनहेगन में शोधकर्ताओं ने 9,000 से अधिक लोगों पर अध्ययन किया था जो 40 या उससे अधिक उम्र के थे. ये लोग किसी भी दिल की बीमारी से पीड़ित नहीं थे जिससे यह पता लगाया जा सके कि इन्हें हार्ट अटैक आ सकता है. 

अध्ययन के लिए उन्होंने कंप्यूटेड टोमोग्राफी एंजियोग्राफी का इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने उन लोगों के दिल और धमनियों का कंप्लीट एक्स-रे किया. हैरानी की बात थी कि इनमें 46 प्रतिशत लोगों में सबक्लिनिकल कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस की कंडीशन पाई गई.

Advertisement

यहां सबक्लिनिकल का मतलब किसी बीमारी में साफ लक्षणों का प्रकट नहीं होना है. एक महीने से नौ साल के बीच इन प्रतिभागियों पर हुई रिसर्च में 71 लोगों को हार्ट अटैक आया और उनमें 193 लोगों की मौत हो चुकी थी. शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि ऑब्स्ट्रक्टिव कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस वाले लोगों के लिए दिल का दौरा पड़ने का जोखिम आठ गुना से अधिक था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »