चलती ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान... उज्जैन में टला बड़ा रेल हादसा, इंजन में शार्ट सर्किट के बाद उठीं आग की लपटें

उज्जैन के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिरने से आग लग गई. घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई.

Advertisement
उज्जैन के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार गिरने से आग लग गई. (Photo- ITG) उज्जैन के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार गिरने से आग लग गई. (Photo- ITG)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार(2 अगस्त)  सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई. तार गिरते ही इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रेन में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया. मौके पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. इंजन से उठती आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात भी बाधित हुआ.

Advertisement

बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी, तभी ट्रेन के इंजन पर 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई. तार गिरते ही इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई. वहां मौजूद लोग इस घटना से घबरा गए और चीख-पुकार मचने लगी.

देखते ही देखते पूरी ट्रेन खाली हो गई और लोग डरकर इधर-उधर छिप गए. इंजन से उठती आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई है.

Advertisement

रेलवे ने कहा- कराई जा रही जांच

मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह एक हादसा था और इसकी जांच करवाई जा रही है. वहीं, यात्रियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पिछले दो महीनों में तीन से चार बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »