...जब बाघिन को रिझाने के लिए आपस में भिड़ गए 2 बाघ, Video देख रह जाएंगे दंग

MP News: कान्हा पार्क से रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया. जिसमें दो बाघ आपस में लड़ रहे है और पास में ही बाघिन मौजूद है.

Advertisement
बाघों के बीच लड़ाई बाघों के बीच लड़ाई

सैयद जावेद अली

  • मंडला,
  • 27 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST
  • बाघिन को रिझाने के लिए भिड़ गए बाघ
  • रोमांचित कर देने वाला वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश में मंडला जिले के विश्व विख्यात कान्हा नेशनल पार्क गर्मियों में भी पर्यटकों और बाघों से गुलजार नजर आ रहा है. बुधवार को कान्हा पार्क से रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया. यह वीडियो जितना रोमांचित कर रहा, उतना ही खौफ भी पैदा कर रहा है. वीडियो में दो बाघ आपस में लड़ रहे है और पास में ही बाघिन मौजूद है.

Advertisement

माना जा रहा है कि ये दोनों बाघ बाघिन को रिझाने के लिए ही आपस में लड़कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाह रहे हैं. दोनों बाघों की लड़ाई देख बाघिन खुद को किनारा कर लेती है, जो तस्वीरों में साफ दिख रही है. इस दौरान बाघों की गर्जना से जंगल गूंज उठा.

इस अनोखे वीडियो को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब यह तेजी से वायरल हो रहा है. कान्हा टाइगर रिजर्व के संचालक एस. के. सिंह ने इसके कान्हा टाइगर रिजर्व के होने की पुष्टि की है. उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो आज का ही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »