मध्यप्रदेश के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का विरोध एक युवती की मौत का कारण बन गया.पहले परिवार ने जहर खाने की बात कहकर मामला छिपाने की कोशिश की,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट सामने आने के बाद पुलिस ने युवती की मां और भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
दरअसल, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है.पुलिस के अनुसार,ज्योति को उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां परिजनों ने दावा किया था कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है.
संदेह होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण हुई.जिसमें मृतका के परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि ज्योति एक युवक मयंक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी.परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था.
वहीं एक रोज ज्योति के मयंक से मिलने जाने की जानकारी मिलने पर मां और भाई ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गई.बाद में उसकी मौत हो गई.पुलिस ने पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के बाद मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की जांच जारी है.वही आरोपियों ने अपने घर में लगे सभी कैमरे की रिकॉर्डिंग को डीवीआर से डिलीट कर दी थी, जिसका डेटा रिकवर करवाने पर जहर की पुड़िया मृतका के नहीं के द्वारा प्लांट करने की पुष्टि हुई.
धर्मेंद्र कुमार शर्मा