MP: दो भाइयों के जाल में फंसी नाबालिग, बेंगलुरु ले जाकर गैंगरेप, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, 1 फरार

ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने इस केस में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है. इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है. पीड़िता को कर्नाटक से बरामद किया गया था.

Advertisement
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप. (Representative image) नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप. (Representative image)

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की का किडनैप और गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है. यह पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, जनवरी महीने में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया था और उसे कर्नाटक के बेंगलुरु ले जाया गया था. मामले की शुरुआत में पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर ले गया है.

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तलाश के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंची. वहां पुलिस ने लड़की को दस्तयाब कर लिया और आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पीड़िता को ग्वालियर लाया गया और वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई. करीब एक महीने बाद लड़की को उसके घर भेज दिया गया. शुरुआत में डर और मानसिक दबाव के कारण पीड़िता ने पूरी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. लेकिन घर लौटने के बाद उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया.

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप 

इसके बाद पीड़िता की मां एक बार फिर थाने पहुंची और नई शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी को न सिर्फ अगवा किया गया बल्कि बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस घटना में दो महिलाओं के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement

पुलिस ने इस नई शिकायत के आधार पर कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है. ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि फरवरी में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी. जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता बेंगलुरु में है, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे सुरक्षित वापस लाया गया.

पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया, एक फरार 

थाना प्रभारी के अनुसार, उस समय आरोपी योगेश को भी गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता की काउंसलिंग वन स्टॉप सेंटर में कराई गई थी. बाद में जब लड़की अपने घर लौटी तो उसने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की भूमिकाएं अलग-अलग थीं. किसी ने अपहरण में मदद की तो किसी ने अपराध में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया. महिलाओं की भूमिका भी जांच में सामने आई है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement