कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. मंगलवार के दिन मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है. अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है. जिनमें 12 वयस्क चीता और 14 शावक हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शावकों के फोटो पोस्ट कर जताई खुशी है. 

Advertisement
CM मोहन यादव ने शेयर किया शावकों का फोटो. CM मोहन यादव ने शेयर किया शावकों का फोटो.

खेमराज दुबे

  • श्योपुर ,
  • 04 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. मंगलवार के दिन मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है. अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है. जिनमें 12 वयस्क चीता और 14 शावक हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शावकों के फोटो पोस्ट कर जताई खुशी है. 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, ''नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो.. मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में 2 चीता शावकों की दस्तक...

Advertisement

मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है एवं प्रदेशवासियों को इन नन्हें शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं.

प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई; जिनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को 'चीतों की धरती' के नाम से भी जाना जाता है.

प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही समस्त वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन हेतु सदैव तत्पर हैं.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »