कांग्रेस पर सिंधिया का वार- जो खुद को नहीं जोड़ पाता, दूसरों को कैसे जोड़ पाएगा?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. तक बैठक में राहुल गांधी का नाम लिए बिना ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज किया. उन्होंने मध्य प्रदेश और देश के तेज विकास का दावा किया और पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की.

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी तक वेबसाइट की लॉन्चिंग के बाद आयोजित तक बैठक में शिरकत की. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान विमानन क्षेत्र को लेकर केंद्र सरकार की योजना, मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी के साथ ही सियासी और व्यक्तिगत सवालों के भी जवाब दिए और विमानन क्षेत्र की उपलब्धियां भी गिनाईं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मध्य प्रदेश के विकास के दावे और इसे लेकर विपक्ष के हमले पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो खुद कुछ कर नहीं पाता वह इसी तरह से सवाल उठाता है. सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी तंज किया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि जो खुद को नहीं जोड़ पा रहे, वो दूसरों को कैसे जोड़ पाएंगे. सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को लेकर भी कांग्रेस पर वार किए. उन्होंने कहा कि हमने 15 महीने की कमलनाथ सरकार कार्यकाल भी देखा है. कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के समय प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार, अपराध का बोलबाला था.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज मध्य प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने जी20 समिट की मेजबानी की चर्चा की और ये भी कहा कि आज नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत फॉर्मेसी ऑफ वर्ल्ड बन गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि लेकिन विपक्ष को ये सब नजर नहीं आता.

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलायन और रोड कनेक्टिविटी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस बीमारू मध्य प्रदेश में पहले सड़कें कहां हैं, ढूंढ़नी पड़ती थीं, आज चारो तरफ से सड़कों का जाल बिछ गया है. सिंधिया ने अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले नींव बिछने की जरूरत होती है. इसके बाद ही निवेश आता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »