स्टडी : सोने से तेज होती है बच्चों की यादाश्त

मस्त‍िष्क विकास के लिए नींद बेहद जरूरी है. खासतौर से नींद बच्चों को शब्द याद रखने में कैसे मददगार होती है, जानिये...

Advertisement
मानसिक विकास के लिए पर्याप्त नींद है जरूरी मानसिक विकास के लिए पर्याप्त नींद है जरूरी

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा नये-नये शब्द सीखे और उसका भाषाई ज्ञान बेहतर हो तो उसे अतिरिक्त एक-आध घंटे सोने की छूट दें.

जी हां, एक हालिया अध्ययन में यह दावा किया गया है कि 10 से 12 घंटे की नींद लेने वाले बच्चों की भाषाई जानकारी बेहतर होती है.ऐसे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शब्द याद रहते हैं.

Advertisement

यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्ताओं ने किया है. अध्ययन में तीन साल की आयुवर्ग वाले बच्चों को रखा गया.

शोधकर्ताओं के अनुसार अध्ययन के दौरान ऐसे बच्चों में भाषा की समझ बेहतर पाई गई, जो दोपहर में स्कूल से आने के बाद सोते हैं.


हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि बच्चा दोपहर में सोये ही. अगर वह रात में या पूरे 24 घंटे के दौरान किश्तों में भी 12 घंटे की नींद पूरी कर लेता है तो यह उसके ब्रेन के विकास के लिए कारगर साबित हो सकता है.


उम्र के लिहाज से कितनी नींद जरूरी
0-3 महीने बच्चों के लिए 14 से 17 घंटे
4-11 महीने बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे
1-2 साल के बच्चों के लिए 11 से 14 घंटे
3-5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे
6-13 साल के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे

Advertisement

14-17 साल के किशोरों के लिए 8 से 10 घंटे
18-25 साल के यूवा वयस्क के लिए 7 से 9 घंटे
26-64 साल के वयस्कों के के लिए 7 से 9 घंटे
65 साल से ऊपर 7 से 8 घंटे

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement